बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्न वीडियो बनाकर पैसा कमाने का आरोप लगा है। उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि पोर्न फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिए पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। वे इस काम से लाखों करोड़ों की कमाई करते थे। बीती रात क्राइम ब्रांच ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। खबरों कि मानें तो इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है।
फरवरी से ही निशाने पर थे राज कुंद्रा
बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके जरिए ही राज कुंद्रा का नाम सामने आया।