फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: 'ऐसा कंटेंट दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बना रहे', पांच घंटे चली पूछताछ में शिल्पा शेट्टी ने कही ये बातें

Sat, 24 Jul 2021 01:51 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस के लिए जब से पुलिस ने गिरफ्तार किया है तब से ये चर्चाएं भी जोर पकड़ी चुकी हैं कि क्या शिल्पा भी इस मामले में शामिल हैं? राज कुंद्रा जहां नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं, वही शिल्पा शेट्टी के नाम पर 23 कंपनियां हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा शेट्टी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को राज कुंद्रा की कस्टडी को बढ़ाने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गईं। जहां उनसे पूछताछ की गई।

लगभग पांच घंटे चली पूछताछ 
सूत्रों के अनुसार यह पूछताछ खूब देर तक चली, लगभग पांच घंटे का समय इसमें लगा। राज कुंद्रा के इस कारनामे से शिल्पा की छवि पर भी पिछले दिनों खूब प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार को उनकी कमबैक फिल्म ‘हंगामा-2’ को भी डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया और इसी दिन कोर्ट ने राज कुंद्रा की कस्टडी को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया ।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

लगभग 25 सवाल पूछे गए
सूत्रों के अनुसार,प्रॉपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से सवाल- जवाब किए। उनसे लगभग 25 सवाल पूछे गए। क्राइम ब्रांच को कहीं से ये जानकारी मिली थी कि शिल्पा को राज के एप हॉटशॉट के बारे में कुछ पता है। शिल्पा ने राज कुंद्रा पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। 

विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

शिल्पा से पूछी गईं ये बातें 
शिल्पा से यह सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें राज कुंद्रा के इस पॉर्न रैकेट के बारे में क्या पता था? शिल्पा वियान इंडस्ट्री की डायरेक्टर हुआ करती थीं, 2020 में वे कंपनी से हट गईं। एडल्ट फिल्मों से होने वाली कमाई सीधा वियान इंडस्ट्री में जाती थीं इसलिए इससे जुड़े सवाल भी पूछताछ के दौरान उनसे किए गए। 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

ये था शिल्पा का जवाब
सवालों के जवाब में शिल्पा ने कहा कि जो भी वीडियो हॉटशॉट पर हैं, उन्हें पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें इरोटिक कहा जा सकता है। शिल्पा ने पुलिस के सामने कहा कि ऐसा कंटेंट तो दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है जो कि इससे भी ज्यादा एडल्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram

लंदन से चल रही हैं चीजें 
राज कुंद्रा का इस मामले में यह भी कहना है कि सारी चीजें लंदन से चल रही थीं जिन्हें कि उनके जीजा प्रदीप बक्शी मैनेज कर रहे थे और वे सिर्फ वाट्सएप पर ही काम करते थे लेकिन पुलिस के पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जो यह बता सके कि उनके जीजा लंदन की कंपनी के नाम के ही मालिक हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें