फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा की कंपनी पर केस दर्ज: गहना वशिष्ठ समेत 4 प्रोड्यूसर्स पर मॉडल ने लगाया जबरदस्ती एडल्ट फिल्म में काम कराने का आरोप

Wed, 28 Jul 2021 01:12 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया गया है। इस केस में चार प्रोड्यूसर्स के नाम शामिल हैं। राज कुंद्रा का नाम हालांकि सीधे तौर पर इस केस में नहीं आ रहा है लेकिन इससे उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी क्योंकि कंपनी के मालिक तो वे ही हैं। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच जारी है और आए दिन इस केस में नए मोड़ आ रहे हैं।

चार गवाह राज की ही कंपनी से
इससे पहले राज की कंपनी के चार कर्मचारी ही उनके खिलाफ गवाही देने को तैयार हो चुके हैं। उनके साथ पोर्नोग्राफी केस में 11 अन्य आरोपी भी हैं, जिनसे कि पूछताछ जारी है। इन में से एक आरोपी ने तो अभी पिछले दिनों ही कबूल किया है कि वे राज कुंद्रा की कंपनी के लिए न्यूडिटी वाली शॉर्ट फिल्म बनाते थे। 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एडल्ट कंटेंट - फोटो : Social media

एडल्ट कंटेंट फिल्म में करवाया काम
इस केस को एक मॉडल ने दर्ज किया है। जिसमें मॉडल ने बताया है कि उन्हें एडल्ट कंटेंट फिल्म बनाने वाली फिल्म में काम करने को मजबूर किया गया। मॉडल ने खुद ही मुंबई क्राइम ब्रांच से संपर्क किया है और एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मालवानी पुलिस थाने में दर्ज हुआ केस
मॉडल का कहना है कि उन्हें बड़ी बजट वाली फिल्म में काम करने का झांसा दिया गया और फिर उनसे एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करा लिया गया। मामले को सुनने के बाद क्राइम ब्रांच ने उनकी एफआईआर दर्ज की।

 

4 of 5
आईपीसी की धाराएं - फोटो : अमर उजाला

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
यह केस आईपीसी की धारा 392, 393, 420 और 34 के तहत दर्ज किया गया जिसे आईटी एक्ट की धारा 66,67 के साथ मिलाकर पढ़ा जाएगा। क्राइम ब्रांच ने पहले से ही गहना वशिष्ठ को समन भेज रखा है। जिसपर उन्होंने अपनी खराब सेहत की बात कही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा का नाम नहीं है
केस में राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट का नाम है। गहना वशिष्ठ और कंपनी के प्रोड्यूसर्स का भी नाम है लेकिन राज कुंद्रा का सीधे तौर पर केस में नाम नहीं है। यह केस फिलहाल मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है लेकिन आगे जांच के लिए यह मुंबई क्राइम ब्रांच के पास ही जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें