फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Case: वायरल हो रहा राज कुंद्रा का कॉन्ट्रैक्ट, न्यूड-इंटीमेट सीन के लिए तैयार हूं...इन बातों पर करवाते थे साइन

Fri, 23 Jul 2021 04:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अश्लील वीडियो बनाने और एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं अब 27 जुलाई तक राज कुंद्रा पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से आए दिन नए नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

वायरल हो रही कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी

कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों ने भी राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि वो उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग करते थे। वो एडल्ट फिल्म कराने से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाते थे। इस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मीडिया के सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। इस एग्रीमेंट में बोल्ड, न्यूड और इरोटिक सीन देने की अनुमति के बारे में लिखा है। खबरों के अनुसार पोर्न वीडियो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मॉडल्स और अभिनेत्रियों से इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा-पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
पूनम पांडे भी ऐसे ही एक कॉन्ट्रैक्ट के बारे में मीडिया को जानकारी दे चुकी हैं। उन्होंने शिल्पा के पति पर आरोप लगाया था कि उन्हें एक ऐसी ही कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पर साइन करने के लिए धमकाया गया था। खबर है कि अडल्ट कंटेंट बनवाने से पहले प्रोडक्श हाउस ये कॉन्ट्रैक्ट शूट से पहले मॉडल से साइन करवाते थे। इस कॉन्ट्रैक्ट में ना तो डेट लिखी है ना ही फिल्म का टाइटल या प्रोडक्शन कंपनी का रजिस्ट्रेशन नंबर कुछ भी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी में लिखा है, 'मुझे खुशी है कि आपने फ्लिज मूवीज बैनर तले मुझे अपनी नई वेब सीरीज में बतौर आर्टिस्ट कास्ट किया जो कि दुनिया के लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में इरॉटिक कंटेंट से लेकर कंसेंट भी है'।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें लिखा है, 'इस फिल्म के लिए मैं इंटीमेट, इरॉटिक, बोल्ड सीन करने को तैयार हूं। लिप लॉक, स्मूच सीन, टॉपलेस या न्यूड सीन भी इसमें शामिल है। मैं ये सीन परफॉर्म करने के लिए अपनी मर्जी से तैयार हुआ या हुई हूं ना कि प्रोडक्शन हाउस के दबाव में। मैं घोषणा करती हूं कि प्रोडक्शन हाउस मेरे इरॉटिक बोल्ड टॉपलेस न्यूड सीन्स का इस्तेमाल किसी फिल्म, वेबसाइट या ओटीटी के लिए कर सकता है। मैं इस मामले में उन पर कोई आरोप नहीं लगाऊंगी'।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें ये जबरदस्ती साइन करने के लिए कहा गया था। वहीं जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उनका फोन नंबर अश्लील मैसेज के साथ वायरल कर दिया गया था। मॉडल सागरिका का भी कहना था कि उन्हें एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया था जिसमें उन्हें न्यूड ऑडिशन देना था। उन्होंने इसके लिए मना कर दिया तो और राज कुंद्रा पर ये आरोप लगाए तबसे उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें