फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे नहीं हैं बंधन: इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद किया बॉलीवुड में डेब्यू, यूं दिखाया अपने अभिनय का जलवा

Fri, 23 Jul 2021 03:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मल्लिका शेरावत, अदिति राव हैदरी , चित्रांगदा सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में काफी समय से ये मान्यता चलती आ रही है कि अगर किसी अभिनेत्री की शादी हो जाती है तो उसका बॉलीवुड करियर खत्म हो जाता है। लेकिन बीतते वक्त के साथ न सिर्फ लोगों की सोच पर असर पड़ा बल्कि कई अभिनेत्रियों ने ये भी बता दिया कि अभिनय से शादी का कोई ताल्लुक नहीं है। वो फिल्मों में आज भी अपने दर्शकों का दिल जीतने की पूरी हिम्मत रखती हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियां उन एक्ट्रेसस में शामिल हैं जिन्होने शादी की वजह से अपने करियर पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। 

शादी के बाद किया डेब्यू 

बॉलीवुड में तो कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होने अपने पति से तलाक लेने के बाद फिल्म जगत में एंट्री ली। कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्म जगत में एंट्री लेने के बाद तलाक लिया। कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनके तलाक के बाद भी उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा और आज भी वो फिल्म जगत में टिकी हुई हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री इस लिस्ट में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका शेरावत

बड़े पर्दे पर कई हॉट और बोल्ड सींस देने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने फिल्म जगत में अपना करियर शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी शादी जेट एयरवेज के पायलट करण सिंह गिल से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उन्होंने तलाक ले लिया। उसके बाद साल 2002 में मलाइका ने फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। बता दें कि मलाइका का असली नाम रीना लांबा है।  
विज्ञापन

3 of 7
विद्या मालवदे - फोटो : Instagram
विद्या मालवदे

‘चक दे इंडिया’ फिल्म भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म में विद्या मालवदे ने हॉकी प्लेयर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका नाम विद्या ही था जो वूमेन हॉकी टीम की कैप्टन बनती हैं। विद्या ने भी फिल्म जगत में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। उनके पति का नाम कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा था। साल 2000 में अरविंद एक प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए। अपने पति के निधन के तीन साल के बाद विद्या ने निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म ‘इंतेहा’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
 

4 of 7
माही गिल - फोटो : Instagram
माही गिल

माही गिल ने बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। साल 1993 में जब वह केवल 18 वर्ष की थी तो अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। उन्होंने भी शादी के बाद ही फिल्मों में एंट्री ली। साल 2003 में माही गिल ने फिल्म ‘हवाएं’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। माही साल 2019 में अपने पति से अलग हो गईं थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
चित्रांगदा सिंह - फोटो : Instagram
चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जिनकी खूबसूरती को देखते ही लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। कई लोग तो उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल से भी करते हैं। चित्रांगदा सिंह ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही अपने दोस्त ज्योति रंधावा से शादी कर ली थी। उनकी शादी साल 2001 में हुई थी, लेकिन 2014 में निजी कारणों के चलते इन दोनों का तलाक हो गया। चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारो ख्वाहिशे ऐसी’ से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था।
विज्ञापन

6 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
अदिति राव हैदरी  

अदिति राव हैदरी एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें कई निर्देशक अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। अदिति ने भी फिल्म जगत में कदम रखने से पहले साल 2007 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए। अदिति और सत्यदीप आज भी अच्छे दोस्त हैं। अदिति ने साल 2009 में फिल्म दिल्ली 6 से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि साल 2006 में उन्होंने मलयालम फिल्म में काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राखी गुलजार - फोटो : Social Media
राखी गुलजार

राखी गुलजार ने बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने पहली शादी निर्देशक अजॉय बिस्वास के साथ की थी, लेकिन इन दोनों की शादी एक साल भी नहीं चली। राखी ने 1970 में आई फिल्म ‘जीवन-मृत्यु’ से डेब्यू किया। उनकी दूसरी शादी गुलजार साहब से हुई और इन दोनों की एक बेटी है मेघना गुलजार जो निर्देशक हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें