राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि राज कुंद्रा के सारे कारोबारी रिश्तों में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। जिस ऐप के जरिए तमाम अभिनेत्रियों के न्यूज वीडियोज का प्रसारण दुनिया भर में किया गया वैसे ही राज कुंद्रा के ऐप जेएल 50 के प्रचार वीडियो मे शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। वह राज कुंद्रा के साथ राजस्थान रॉयल्स नाम की आईपीएल क्रिकेट टीम में भी शामिल थीं और सतयुग गोल्ड नाम की जिस कंपनी के खिलाफ सचिन जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें भी शिल्पा शेट्टी भागीदार हैं।