फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तैमूर से विज्ञापन कराना चाहते थे सैफ अली खान, बेटे के लिए करीना ने कहा था- 'इतने चीप मत बनो'

Tue, 20 Jul 2021 02:06 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

बॉलीवुड कपल्स में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को जो ख्याति मिली है, वो तो जगजाहिर है। तैमूर जन्म से ही स्टार बन गए हैं। उनसे जुड़ी कोई भी बात लंबे समय तक उनके प्रशंसकों से छिपी नहीं रह सकती है। छोटे भाई के आने के बावजूद उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है। तैमूर प्रशंसकों के बीच जितने प्रसिद्ध हैं, उतने ही उनके बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच भी चर्चे हैं। इसी विषय में सैफ अली खान ने एक बार यह खुलासा किया था कि कुछ प्रोड्यूसर्स चाहते थे कि तैमूर फिल्मों के प्रमोशन का हिस्सा बनें लेकिन इसके लिए तैमूर की मम्मी करीना कपूर खान बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं। तैमूर की फेम को देखते हुए पिता सैफ ने भी कह डाला था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए तैमूर को लेकर सैफ के पास किस तरह के प्रस्ताव आ रहे थे। 

विज्ञापन

2 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर्स ने की थी तैमूर को ले जाने की बात
आज से कुछ सालों पहले एक आरजे से बातचीत के दौरान सैफ ने ये बात बताई थी कि करीना एक अच्छी मां हैं और एक बार उन्होंने बताया था कि करीना ने उन्हें कहा था कि- ‘चीप मत बनो’। सैफ ने आगे और बताया था कि वे उस वक्त जिन भी प्रोड्यूसर्स के साथ काम करते थे वे कहते थे ‘हाहा, क्या हम उसे ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
taimur - फोटो : amar ujala

पहनाना चाहते थे नागा साधू वाली विग 
कालाकांडी के लिए वे उसे रबर बैंड पहनाना चाहते थे। हंटर के लिए वे तैमूर को नागा साधू वाली विग पहनाना चाहते थे। तो जिस भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ सैफ काम कर रहे होते थे, वहां तैमूर को लेकर मजाक और उसे फिल्मों में, प्रमोशन में शामिल करने की बातें यूं ही होती रहती थीं। 

4 of 5
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

तैमूर का दाम है भारी
जब करीना ने सैफ से कहा कि इतने चीप मत बनो, तुम अपने बेटे को नहीं बेच सकते। तब सैफ का जवाब होता है क्यों नहीं ? चलो उसे बेचें। सही में यार, वैसे भी वो इंटरनेट पर छाया रहता है। मैं इस प्लेटफॉर्म से कहना चाहता हूं कि किसी के पास भी नेपी की कोई एड है। अच्छे दाम में?  अच्छे दाम नहीं बल्कि उसका दाम भारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी में सैफ और तैमूर - फोटो : Social media
तैमूर को नहीं देंगे सैफ पैसे
सैफ अली खान ये बात भी स्पष्ट कहते हैं कि एड से मिलने वाले पैसों को वे तैमूर को नहीं देंगे। लेकिन पढ़ाई के लिए जरूर वे उसे कुछ कैश देने के लिए राजी हो जाते हैं। बाकी के पैसे मैं खुद पर उड़ा दूंगा। अपने स्वीटजरलैंड वैकेशन पर वे ये राशि खर्च कर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें