फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा केस: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी से की अपील, बोलीं- अपनी गलती मान लीजिए और उन बेबस लड़कियों...

Mon, 30 Aug 2021 08:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवु़ड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से अपने पति राज कुंद्रा के केस को लेकर चर्चा में हैं। शिल्पा अब डांस रियलिटी शो में लौट आईं हैं और सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं। कभी वो अपने शो पर अपने दिल की बात रख रहीं हैं तो कभी सोशल मीडिया पर मजबूत बने रहने जैसे पोस्ट साझा कर रही हैं। बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

शिल्पा की बात पर शर्लिन चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

उनकी गिरफ्तारी सामने आने के बाद से बहुत से ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे भी किए। इसमें बोल्ड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है।शर्लिन का कहना था कि राज पहले ग्लैमर पर वीडियो बनाने चाहते थे लेकिन धीरे धीरे उन्होंने अश्लील वीडियो बनाने शुरू कर दिए। अब हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी की बात पर तंज कसा है और ट्वीट कर प्रतिक्रिया जाहिर की है।


 
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन ने सोशल मीडिया पर दो मिनट का एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो में शिल्पा के उस बयान पर सवाल उठाया है और उन बेबस लड़कियों के प्रति सहानभूति दिखाने के लिए कहा है। दरअसल शर्लिन ने कहा कि, 'आपने(शिल्पा) ने कहा कि आप उन सभी महिलाओं को सलाम करती हैं जो अपने जीवन की सभी चुनौतियों का बहादुरी से सामना करती हैं। क्या इसमें वो असहाय पीड़ित भी शामिल हैं जिन्होंने साहसपूर्वक अलग अलग थाने में अपने बयान दर्ज करवाए हैं'।



विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा, 'हाय शिल्पा दीदी, मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं हो जाता'। इतना ही नहीं शर्लिन ने कहा कि शिल्पा के फैन सोशल मीडिया पर उनका शोषण करते हैं।

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन ने कहा कि,'आज कल मैं कुछ भी पोस्ट करुं तो आपके फैंस मुझे ट्रोल करने लगते हैं। वो कहते हैं कि मेरी सारी तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि जांच करने वाली एजेंसिया आपसे मुझसे और आपके फॉलोवर्स से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। उन्हें पता है कि डिटेल में कैसे जाना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Instagram
आगे शर्लिन ने कहा कि, 'कुछ दिन पहले मैंने आपका एक पोस्ट पढ़ा था जिसमें आप विश्वास की बात कर रही थीं ये मुझे अच्छा लगा। मुझे भी लगता है कि विश्वास इतनी शक्तिशाली शक्ति है कि ये सबसे निराशाजनक परिस्थितियों में भी प्रकाश फैला सकता है। मेरी आपसे गुजारिश है कि एक महिला होने के नाते उन असहाय लड़कियों को सहानभूति दिखाइए जो न्याय के लिए लड़ रही हैं'। बता दें कि ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि शिल्पा बच्चों को लेकर पति राज कुंद्रा से अलग होने की योजना बना रही हैं। हालांकि इस खबर पर और शर्लिन की बातों पर शिल्पा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें