राजकुमार कोहली प्रार्थना सभा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली का बीते शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निर्देशक के निधन की वजह दिल का दौरा बताई जा रही है। कथित तौर पर, निर्देशक सुबह नहाने गए थे और जब वह कुछ देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उनके पिता फर्श पर गिरे हुए थे। इसके बाद राजकुमार कोहली को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल शाम को हुआ था, जिसमें उनके बेटे फूट-फूटकर रोते नजर आए थे।