राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरा चूड़ीदार पहनना काम कर गया
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर से ज्यादा चर्चा फिल्म की अभिनेत्री मंदाकिनी की रही। मंदाकिनी कहती हैं, 'उस दौर में इंडस्ट्री में हर किसी का सपना होता था कि राज साहब के साथ एक काम करना है। मेरी तो शुरुआत ही राज साहब की फिल्म से हुई। मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका था। मुझे याद है जब पहली बार राज साहब से मिलने गई थी तो चूड़ीदार ड्रेस पहन रखी थी। मुझे इस ड्रेस में देखकर बहुत खुश हुए। वह बोले कि अगर तुम कुछ और पहनकर आती, जींस या टी-शर्ट तो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आता। उन्होंने मेरे घर परिवार के बारे में बात की और पूछा, 'छोटे भाई बहन हैं घर पर?' मैंने बताया कि छोटा भाई और एक छोटी बहन है। फिर उन्होंने पूछा, 'गोद में लिया है उनको कभी, खिलाया है?' मैंने कहा जिस पारिवारिक पृष्ठभूमि से हम लोग आते हैं, अपने परिवार के बहुत ही नजदीक होते हैं और छोटे बच्चों को पूरा दिन गोद में संभालते हैं।' इस तरह से बातचीत के दौरान ही राज साहब को इस बात का अंदाजा हो गया था कि मैं गंगा की भूमिका निभा पाऊंगी या नहीं।'