फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई हो: सिंगल से मिंगल होने वाले हैं राहुल वैद्य, गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग इस दिन लेंगे सात फेरे

Tue, 06 Jul 2021 09:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है। राहुल और दिशा की शादी की डेट सामने आ गई और खबर के मुताबिक दोनों इसी महीने शादी करने वाले हैं। राहुल 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ सात फेरे लेंगे। एक निजी न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए राहुल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 'दिशा और मैं हमेशा सादगीपूर्ण शादी के पक्ष में रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे करीबी हमारे इस खास दिन पर हमें आशीर्वाद दें। शादी रीति-रिवाजों के साथ होंगी और हम समारोह में गुरबानी शबद भी गाएंगे।'

वहीं, दिशा ने कहा, 'मेरा विचार है कि शादी एक बहुत निजी मामला है। जिसमें दो लोगों और उनके परिवारों का मिलन होता है। मैंने हमेशा एक सादगीपूर्ण समारोह की कामना की है और मुझे खुशी है कि हम इसी तरह आगे बढ़ रहे हैं।'

विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : राहुल वैद्य
आपको बता दें राहुल और दिशा पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन बिग बॉस में राहुल ने दिशा को नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया और एक्ट्रेस भी मना नहीं कर पाईं। राहुल ने दिशा के जन्मदिन वाले दिन बड़े ही खास अंदाज़ में प्रपोज किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर ने अपनी एक सफेद रंग की टीशर्ट पर लाल रंग की लिप्सटिक से लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे दिशा... मैरी मी(मुझरे शादी कर लो)’। राहुल का ये अंदाज़ दिशा के साथ-साथ पूरे देश को भा गया था। इसके बाद लोग दिशा का जवाब जानने के लिए बेचैन हो गए। जिसके बाद वैलेंटाइन्स वाले दिन दिशा को बिग बॉस हाउस में बुलाया गया और उन्होंने राहुल के प्रपोज़ को एक्सेप्ट कर लिया।
 

4 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस के बाद से ही राहुल काफी चर्चा में रहते हैं। राहुल बिग बॉस 14 के रनरअप रहे थे, लेकिन अपनी सादगी और नेचर से उन्होंने जनता का दिल जीत लिया था। बहुत जल्द राहुल कलर्स के ही एक और शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नज़र आने वाले हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल ने हाल ही में अपना एक गाना ‘अली’ रिलीज किया है। इस गाने को उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए तैयार किया था। वह कुछ दिन पहले ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग खत्म करके वापस लौटे हैं। दिशा एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और ‘वो अपना सा’ में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें