मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल ने 30 जून को आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। राज की अचानक मौत ने मंदिरा को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। पति की अंतिम विदाई में वे फूट-फूटकर रोती नजर आईं थीं। अब मंदिरा ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा कर उन्हें याद किया है। ट्विटर पर मंदिरा ने राज के साथ तस्वीर पोस्ट करके उनका निकनेम लिखा है और टूटा हुआ हार्ट बनाया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'आरआईपी मेरे राजी।' इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है।
हाल ही में मंदिरा ने ट्विटर पर राज के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। मंदिरा के पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने सांत्वना देने की कोशिश की है। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर भी राज कौशल की 3तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था बस टूटे दिल का इमोजी बनाया था।