मनोरंजन जगत में बहुत भाईचारा है और यहां पर सितारों की दोस्ती के किस्से भी मशहूर हैं। हालांकि बहुत बार ऐसा भी देखने को मिलता है जब सितारों ने अपने ही को-स्टार को थप्पड़ मारा हो। मनोरंजन जगत में महिलाओं के काम को अब बराबर का दर्जा मिलने लगा है, लेकिन आज भी उनके साथ दुर्व्यवहार के किस्से सामने आते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई बद्तमीजी का खुलासा किया है। हालांकि सबसे हैरान कर देने वाली बात तब लगती है जब ऐसी किसी हरकत का शिकार अभिनेत्रियां अपने साथ काम करने वाले कलाकारों से होती हैं।
सितारों को थप्पड़ मार चुके हैं ये सेलेब्स
काफी पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने खुलासा किया था कि एक मशहूर अभिनेता उनके साथ गलत हरकत कर रहे थे।राधिका ने कहा, 'वो मेरे पैर को अपने पैर से छूकर मुझे असहज महसूस करवा रहे थे। मैं उस अभिनेता से कभी नहीं मिली थी। ऐसे में उनकी इस नीच हरकत का जवाब मैंने उन्हें थप्पड़ मार कर दिया था'। राधिका आप्टे ने जहां बद्तमीजी का जवाब देते हुए अपने को-स्टार को थप्पड़ मारा था तो वहीं बहुत से दूसरे सितारे भी हैं जिन्होंने दूसरे सितारों को थप्पड़ जड़ा है। हालांकि सबकी वजह अलग अलग थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से सितारे एक दूसरे को जड़ चुके हैं थप्पड़।