फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजीहत: 'राधे' का ये सीन देख सर पीट रहे दर्शक, आपको भी नहीं हजम होगा सलमान खान का ये 'खतरनाक' एक्शन

Sat, 15 May 2021 04:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज हुई है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान ने अब धमाकेदार एंट्री की है और अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। जहां एक तरफ भाईजान के फैंस ‘राधे’ को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग फिल्म देखने के बाद निराश हैं क्योंकि प्रभु देवा निर्देशित फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यहां तक कि कई सीन्स को लेकर तो लोग फिल्म का खूब मजाक बना रहे हैं। चलिए बात फिल्म के सीन्स की आ ही गई है तो हम भी आपको एक सीन के बारे में बताएंगे जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' - फोटो : Twitter
दरअसल, यह सीन सलमान खान और रणदीप हुड्डा के बीच फिल्माया गया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। सीन में आप देख सकेंगे कि रणदीप और सलमान के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही होती है। जिसमें रणदीप सलमान पर एक रॉड लिए हमला कर रहे होते हैं। रणदीप सलमान के हाथ पर लगातार छह से सात बार रॉड मारते हैं लेकिन सलमान टस से मस नहीं होते। ना ही उनके हाथ पर चोट लगती है और ना ही वह अपनी जगह से हिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर
हम इसी सीन की बात कर रहे थे जिसे देखकर दर्शक लोट-पोट हो जाते हैं। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि 'वाह भई वाह खतरनाक एक्शन। भाईजान ने तो कमाल कर दिया।' वहीं कुछ यूजर्स का कहना है 'मतलब एक्शन के नाम पर कुछ भी।' इस सीन को देखने के बाद तो लोगों का हाल-बेहाल हो जाता है। 

4 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' - फोटो : Twitter
इसके अलावा भी फिल्म को लेकर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। जिनमें सलमान की एंट्री से लेकर दर्शकों के हाल पर मीम्स बनाए गए हैं। एक यूजर ने तो अति ही कर दी। उसने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें सलमान और दिशा साथ नजर आ रहे हैं और साथ ही लिखा, यह फिल्म है या कोरोना की तीसरी लहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' - फोटो : Twitter
ध्यान देने वाली बात यह भी रही कि दर्शकों में फिल्म देखने का इतना क्रेज रहा कि रिलीज के तुरंत बाद जी प्लेक्स  का सर्वर क्रैश हो गया। वैसे बता दें कि 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म भी बन गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें