फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: विधायक की बेटी को गाड़ी दिलाने के लिए सनी देओल ने महिंद्रा को लिखा खत, जनता का फूटा गुस्सा

Fri, 13 Aug 2021 01:18 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : ANI
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता सनी देओल ने जबसे राजनीति में कदम रखा है तबसे वो लगातार कई गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में सनी देओल एक चिट्ठी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस चिट्ठी की वजह से उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सनी देओल ने सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू को थार गाड़ी दिलवाने के लिए महिंद्रा कंपनी को एक चिट्ठी लिखी है।

सनी देओल ने की जल्द से जल्द डिलीवरी की मांग
इस चिट्ठी में सनी देओल ने महिंद्रा से जल्द से जल्द थार गाड़ी को डिलीवर करने की मांग की। बता दें कि सनी देओल ने जबसे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है वो अपने क्षेत्र में कम ही नजर आए हैं। लोग जनता के लिए उनका किसी भी तरह का योगदान न देखने के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हुए नजर आते हैं। सनी देओल अक्सर गलत कारणों की वजह से चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
जनता का सनी देओल पर फूट पड़ा गुस्सा

अपने विधायक की बेटी को थार गाड़ी दिलाने के लिए सनी देओल द्वारा लिखी गई चिट्ठी की खबर जब जनता को लगी तो अभिनेता पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उनकी खूब आलोचना की और साथ ही विपक्षी पार्टी के लोग भी इस चिट्ठी को लेकर लगातार सनी देओल पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल) - फोटो : फाइल फोटो
विपक्ष ने कहा जनता के लिए कुछ नहीं करते

सनी देओल पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधते हुए कहा कि वो विधायक की बेटी को गाड़ी दिलाने के लिए खत लिख सकते हैं, लेकिन जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सनी देओल के राजनीतिक करियर पर सवाल उठा है। इससे पहले भी लोगों का गुस्सा उनपर इस बात को लेकर फूटा है कि वो सांसद तो चुने गए हैं लेकिन सांसदों वाले काम नहीं करते हैं।

4 of 5
सनी देओल - फोटो : Instagram
स्थानीय व्यक्ति ने सनी देओल पर उठाया सवाल

गुरदासपुर में रहने वाले शख्स वरुण कोहली ने सनी देओल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सनी देओल ने अपने विधायक को गाड़ी दिलाने और उनकी मदद के लिए महिंद्रा कंपनी को चिट्ठी लिख दी , लेकिन हम चाहते हैं कि वो जनता के लिए भी एक चिट्ठी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखें। जिसमें वो किसानों की मांग पूरा करने की अपील करें। वो ये साबित कर दें कि गुरदासपुर की जनता ने जिस शख्स को लोकसभा में भेजा है वो उनकी आवाज बन रहा है और उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : Instagram
पूर्व बीजेपी नेता ने दी नसीहत
पूर्व बीजेपी नेता मोहन लाल ने दोनों नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि गुरदासपुर की जनता ने उन्हें अपनी भलाई के लिए चुना है, ताकि वो उनकी मदद करें और उनकी आवाज बनें। सिर्फ अपने परिवार के बारे में ही सोचना उनका कर्तव्य नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें