फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puneeth Rajkumar: लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे पुनीत राजकुमार, देखें अभिनेता के आलीशान घर की तस्वीरें

Tue, 02 Nov 2021 10:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक की वजह से अभिनेता का निधन हो गया। पुनीत के निधन पर फैंस और सेलेब्स ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अभिनेता के साथ एक तस्वीर ट्वीट की थी। पुनीत अपने फैंस के बीच ‘अप्पू’ के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन फैंस शायद ही ये बात जानते होंगे कि, अभिनेता को लग्जरी लाइफस्टाइल जीने का काफी शौक था। उनका बेंगलुरु में एक आलीशान घर है। आज हम आपको उनके घर की झलक दिखाने जा रहे हैं।
 
आलीशान है अभिनेता का घर
पुनीत राजकुमार का घर बेंगलुरु के सदाशिवनगर पॉश इलाके में बना हुआ है, जहां पर अभिनेता के भाई राघवेंद्र भी रहते हैं। दोनों भाईयों ने अपने पिता डॉ राजकुमार के पुराने घर को बनवाया था। इस दौरान पुनीत और राघवेंद्र ने घर के हर एक हिस्से को काफी शौक से बदला था। इस घर में अभिनेता अपनी पत्नी अश्विनी और बेटियों के साथ साल 2017 में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन

2 of 6
पुनीत राजकुमार का घर - फोटो : सोशल मीडिया
घर का मेन गेट
पुनीत राजकुमार का घर बाहर से ऑल व्हाइट रंग का नजर आता है, जिसका मेन गेट भी काफी खुबसूरती से डिजाइन किया गया है। घर का मेन गेट अट्रैक्टिव बनाने के लिए व्हाइट और ब्लैक रंग का है। खास बात ये है कि, घर में प्रवेश एक बड़े से लॉन से जुड़ा हुआ है, जिसमें काफी हरियाणी है। यहां पर अभिनेता अपना वर्कआउट करते थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लिविंग रूम
पुनीत राजकुमार ने अपने घर को वेस्टर्न और ट्रेडिशनल थीम से ऐसे डिजाइन करवाया था, जिसे देखने वाला देखता ही रह जाए। उनके घर के लिविंग रूम में मॉर्डन फर्नीचर का काम किया गया है। लेकिन घर को क्लासी बनाने के लिए सोबर कलर किए गए हैं, जो लिविंग रूम को काफी अच्छा बनाते हैं।

4 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर बेडरूम
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि, पुनीत राजकुमार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे और इसकी झलक अभिनेता के मास्टर बेडरूम में देखने को मिलती है। अभिनेता ने अपने कमरे को इनता सुंदर डिजाइन करवाया था, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। रूम में हर कोने में शो पीस लगाए गए हैं, जो हर चीज को परफेक्ट बना देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों का स्पेशल रूम
घर का किचन एरिया भी काफी सुंदर है। किचन को ऑल व्हाइट थीम पर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, बच्चों का रूम भी काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। रूम में दीवारों के कलर से लेकर बेड तक, हर चीज दोनों बेटियों को ध्यान में रखकर ही सेट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गेस्ट रूम
दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के घर में गेस्ट रूम भी काफी आलीशान है। कमरे में मॉर्डन फर्नीचर रखा गया है। इस कमरे की डिजाइन ऐसी बनाई गई है कि, मेहमान ज्यादा से ज्यादा दिन तक यहां आराम से रह सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें