अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1998 में हुई थी। लेकिन अपनी शादी के 19 साल बाद इन दोनों ने अपनी राह अलग करने की खबर देकर प्रशंसकों को पूरी तरह से हैरान कर दिया था। दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। अरबाज खान ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा समय आ गया था जब उन्हें लगा कि अब उन दोनों का अलग होना बहुत जरूरी हो गया है।
अरबाज खान ने किया खुलासा
एक मीडिया वेबसाइट से खास बातचीत करते हुए अरबाज खान ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि मुश्किल समय को ठीक करने के लिए मेरा और मलाइका का अलग होना बहुत जरूरी था। हमारे बेटे अरहान खान के लिए ये बहुत सख्त कदम था। हालांकि मलाइका के पास बेटे अरहान की कस्टडी है, लेकिन मैं हमेशा अपने बेटे के लिए खड़ा हूं।