शादी का सीजन चल रहा है और एक बार फिर मनोरंजन जगत में भी शादी का माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राजकुमार और पत्रलेखा ने सगाई कर ली है और आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो वहीं कुछ लव बर्ड्स ऐसे हैं जिनकी शादी की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान के एक शाही किले में उनका सारा प्रोग्राम होगा।
जब इन सितारों की शादियों ने बटोरीं सुर्खियां
दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरें भी इसी महीने आ रही है। साथ ही टीवी जगत के भी बहुत से कलाकार इन्हीं कुछ महीनों में शादी करने वाले हैं। इससे पहले ऐसी ढेर सारी शादियां साल 2018 में देखने को मिली थी जहां कई दिग्गज सितारों ने अपना घर बसाया था। तो चलिए आपको फिर बताते हैं उन खूबसूरत शादियों के बारे में।