फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- क्या मुझे अपना...

Fri, 17 Dec 2021 08:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। अभिनेत्री ने कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए और पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में पढ़ा जा सकता है "निक जोनास की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के सह-कलाकार कीनू रीव्स के बारे में बातें कीं।'' इस खबर को पढ़ते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।"

विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram/priyanka chopra
मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में शामिल प्रियंका
मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक्ट्रेस इस सूची में 15वें नंबर पर थीं। लेकिन साल अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस साल 10वां स्थान हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था।

 

4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
हटा लिया पति का सरनेम
निक से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Matrix 4 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और आने वाले समय में 'मैट्रिक्स' जैसी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें