फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: आलिया के खिलाफ एक्शन की तैयारी में बीएमसी, होम क्वारंटीन नियम तोड़ ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए पहुंच गईं दिल्ली

Fri, 17 Dec 2021 07:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram/alia bhatt
मुंबई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में जहां अब तक 32 ऐसे मरीज मिले हैं जो ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हैं। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की हाउस पार्टी में जाने के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बीच बीएमसी ने आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram/alia bhatt
बीएमसी जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा, 'मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
फिल्म प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची थीं आलिया
दरअसल ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली आई थीं। बीएमसी का आरोप है कि दिल्ली में एक्ट्रेस कई लोगों से मिली भी हैं। बीएमसी पहले से ही करण जौहर के घर हुई पार्टी में शामिल लोगों की जांच कर रही थी। हालांकि आलिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन बीएमसी ने हाई रिस्क में रखते हुए 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के आदेश दिए थे।

4 of 5
करीना कपूर-अमृता अरोड़ा भी कोरोना का शिकार - फोटो : Instagram
बता दें, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करीना कपूर का घर पहले ही सील हो चुका है और जानकारी ये भी है कि उनके घर पार्टी करने वालों में शामिल रहीं और कोरोना पॉजीटिव पाई गई अभिनेत्रियों सीमा खान और महीप कपूर की इमारतें भी बीएमसी ने सील कर दी हैं। यही नहीं इन इमारतों में रहने वाले सारे लोगों का कोरोना टेस्ट बीएमसी खुद यहां कैंप लगाकर करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
क्या कहा था करण जौहर ने
करण जौहर ने इस मामले में बयान जारी करते हुए लिखा था-  मैंने, मेरे परिवार और घर पर मौजूद सभी लोगों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। भगवान की कृपा से हम सभी कोरोना निगेटिव निकले। मैंने तसल्ली के लिए दो बार अपना कोरोना टेस्ट कराया लेकिन दोनों बार निगेटिव निकला। मैं बीएमसी की सराहना करता हूं। मैं मीडिया को साफ करना चाहता हूं कि 8 लोगों की इंटीमेट गैदरिंग को पार्टी नहीं कहते हैं। मेरे घर में कोविड के सभी प्रोटोकोल को फॉलो किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें