बचपन की यादें हर किसी को प्यारी होती हैं। जब बच्चे बड़े होते हैं तो वो अपने माता-पिता से ये सवाल जरूर करते हैं कि वो बचपन में कैसे दिखते थे। माता-पिता भी बच्चों के प्यारे बचपन को तस्वीरों में संजो कर रखते हैं। हर युवा अपने बचपन की तस्वीरों को देखकर खुश होता है। ऐसे ही हैं हमारे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी, जिन्होंने अपने बचपन की यादों को संजो कर रखा है और वो अक्सर अपने बचपन की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और उनके प्रशंसक भी उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
स्कूल यूनिफॉर्म में अभिनेत्रियां
वैसे तो अधिकतर बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने के लिए उठना बिलकुल भी पसंद नहीं होता, लेकिन जब आप बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की स्कूल यूनिफॉर्म पहने तस्वीरें देखेंगे तो आप इस बात पर बिलकुल भी यकीन नहीं करेंगे। स्कूल यूनिफॉर्म पहने ये सितारें सिर्फ अपनी मुस्कराहट से लोगों का दिल ही नहीं जीतते बल्कि बचपन से ही पोज देने में भी ये बिलकुल आगे भी हैं। आज हमारे इस आर्टिकल में आप देखेंगे कि आपकी ये चहेती अभिनेत्रियां स्कूल यूनिफॉर्म में कैसी लगती थीं।