प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी पहचान बन चुकी हैं। प्रियंका आज एक ग्लोबल कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। मिस इंडिया और मॉडलिंग में करियर शुरु करने के बाद प्रियंका की पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी। वो क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे मे मिस वर्ल्ड का ताज सजने के बाद प्रियंका को फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलने लगे और प्रियंका की पढ़ाई अधूरी रह गई।