फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टार्स, रानू मंडल का तो खूब बना था मजाक

Tue, 01 Jun 2021 08:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : बॉलीवुड अभिनेत्रियां
साल 2019 में रानू मंडल रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ था कि वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रानू मंडल सोशल मीडिया के जरिए फर्श से अर्श तक पहुंच गई। रानू की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में कई गानों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शो में भी आ चुकी हैं। हाल ही में रानू मंडल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सज-धज कर पहुंची। ओवर मेकअप में रानू ने इस कार्यक्रम में रैंप वॉक भी किया। उनके इस अंदाज को देख कर वहां मौजदू हर कोई हैरान हो गया। लेकिन अब रानू मंडल को ओवर मेकअप और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है। हालांकि रानू के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां और फिल्मी सितारे भी खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था। 
विज्ञापन

3 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फिस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था। 

4 of 8
युग और नीसा के साथ काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। नीसा का मेकअप प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं। यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 2019 में रणवीर का विचित्र वाला अंदाज फैंस को खूब देखने को मिला। लेकिन रणवीर जब आइफा अवॉर्ड में पहुंचे तो वह सोशल मीडिया पर छा गए। चोटी करके छड़ी लेकर रणवीर पहुंचे थे, जिसके बाद उनके ऊपर जमकर मीम्स बनें थे।
विज्ञापन

6 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कि लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण को अपने इस लुक की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।  इस लुक में दीपिका की ब्राउन स्किन पर लाइट फाउंडेशन शेड का इस्तेमाल किया गया था जो उन्हें भद्दा बना रहा था। लोगों ने उनके इस लुक का जमकर मजाक उड़ाया था।

 

विज्ञापन

7 of 8
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत भी अपने ओवर मेकअप की वजह से लोगों के ट्रोलिंग का निशाना बन चुकी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, आपको जानकारी के लिए बता दें कि वह अपने ओवर मेकअप के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। दरअसल, एक इवेंट के दौरान सोनम कपूर को उनके खराब फाउंडेशन के चलते ट्रोल होना पड़ा था। सोनम के इस लुक में फाउंडेशन शेड सही से ब्लेंड नहीं होने की वजह से उनके फेस पर  गहरे पैच नजर आ रहे थे जो उनके लुक को खराब कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें