फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: प्राइवेट जेट में पालथी मारकर बैठी प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- हमारी देसी गर्ल

Tue, 28 Sep 2021 09:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा एक अंतराष्ट्रीय नाम बन चुकी हैं। वो जो भी करती हैं वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी खूब धमाल मचा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली सीरीज के लिए स्पेन रवाना हुई हैं। स्पेन के लिए उन्होंने प्राइवेट जेट लिया। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फ्लाइट में पालथी मारकर बैठी हुईं हैं।

प्रियंका की टीम ने साझा की तस्वीर

इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक और सफेद रंग की स्ट्रिप शर्ट में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने ढीली पैंट और ब्राउन जैकेट पहनी है। हालांकि इस तस्वीर में उनके कपड़े नहीं बल्कि उनका पोज जो है उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर यूजर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडिया वाले’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उनके बैठने का तरीका पसंद आया’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘भारतीय स्टाइल में बैठी हैं, सबसे सहज’। किसी यूजर ने लिखा, ‘ये सबसे सहज तरीका है बैठने का, बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा’, आप अभी भी हमारी देसी गर्ल हो’।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
मधु चोपड़ा ने खींची तस्वीर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने ये तस्वीर खींची है। प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल, ओसी इखिले ने भी प्राइवेट फ्लाइट की रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस रील प्रियंका चोपड़ा का डॉग डियाना भी साथ है। प्रियंका हाल ही में ग्लोबल सिटीजन इवेंट में शामिल होने के लिए पैरिस गई थीं। उन्होंने समारोह की मेजबानी की और जिसमें एल्टन जॉन और अन्य कलाकार भी शामिल थे।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
इस शो के लिए हुई थी ट्रोल

दरअसल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को उनके शो ‘द एक्टिविस्ट’ का हिस्सा बनने के लिए लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा मेजबानी कर रही हैं। ग्लोबल सिटीजन के शो पर बढ़ते हुए विवाद को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने शो के फॉर्मेट को लेकर निराश हुए लोगों से माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसके द्वारा उन्होंने अपने चाहने वालों से माफी मांगी। प्रियंका ने लिखा, ‘बीते हफ्ते में लोगों आवाज की ताकत को देखकर प्रभावित हुई थी। एक्टिविज्म को उसके प्रभाव और कारणों की वजह से ताकत मिलती है। जब लोग एक साथ आकर किसी भी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं तो उसका असर निश्चित रूप से देखने को मिलता है। आपकी आवाज को लोगों ने सुना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें