अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक लग्जरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस रवाना हुई थीं। इस इवेंट में अभिनेत्री इतने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आईं कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने स्टाइल और स्वैग से फैंन के दिलों में आग लगाती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो ड्रेस और ज्वैलरी कैरी की है वह सच में कमाल की है। प्रियंका चोपड़ा ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री के साथ सिंगर लीसा और ऐनी नजर आ रही हैं।