पाकिस्तानी मनोरंजन जगत की बड़ी हस्ती माने जाने वाली निदा यासिर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह पाक के मशहूर मॉर्निंग शो 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' की होस्ट हैं। इन्हें इनके वतन में मॉर्निंग शो की रानी कहा जाता है। निदा अपने इस शो में ब्यूटी टिप्स देती नजर आती हैं और सौंदर्य उपचार, मेकअप, गोरे होने से लेकर चेहरे पर चमक लाने के तमाम तरीके बताती हैं। साथ ही वह खूबसूरती से जुड़ी समस्याओं के लिए नुस्खे भी बताती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि दूसरों को ब्यूटी टिप्स देने वाली निदा के व्यक्तित्व में खुद भी कई बदलाव हुए हैं। इन दिनों उनकी रंगत कुछ बदली-बदली से लग रही है।