एंथोनी मैकी संग एंडिंग थिंग्स में दिखाई देंगी प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन लग रही है वहीं होठ और नाक के पास खून भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। जिससे पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शूट के दौरान की है। बता दें कि प्रियंका जल्दी ही हॉलीवुड अभिनेता मैक एंथनी संग फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी।