भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे चले धारावाहिकों में ‘सीआईडी’ का भी एक रिकॉर्ड रहा है। धारावाहिक की पहचान इसमें एसीपी प्रद्युम्न का रोल करने वाले शिवाजी साटम तो रहे ही, दया के किरदार में अभिनेता दयानंद शेट्टी ने भी इस धारावाहिक को लोकधारा में शामिल करा दिया। जब भी दयानंद शेट्टी का जिक्र आता है तो सामने एक सीबीआई अफसर की छवि उभर कर आती है और याद आता है बस एक डायलॉग, ‘दरवाजा तोड़ दो, दया!’ यह संवाद अब अभिनेता दयानंद शेट्टी की पहचान बन चुका है। वह चाहते हैं कि वह इस इमेज को तोड़ें लेकिन रोहित शेट्टी जैसे निर्देशक भी दया की इस पहचान को कैश कराने का मौका नहीं छोड़ते। आइए जानते हैं, अभिनेता दयानंद शेट्टी के अब तक के सफर की कहानी, उन्हीं की जुबानी...