फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! संजय लीला भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर?

Fri, 22 Mar 2024 08:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका भारत आई हुई हैं। पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वह मुंबई में ही हैं। बीते दिनों बेटी और पति के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब अभिनेत्री के बॉलीवुड में वापसी को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते प्रियंका इन दिनों मुंबई में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बातचीत कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की ये पूरी ट्रिप उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर है। प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी फोकस करेंगी और तीन या चार प्रोजेक्ट्स फाइनल करेंगी। बताया गया है कि प्रियंका अपने बॉलीवुड कमबैक के चलते कई फिल्म निर्माताओं से मिल रही हैं। एक पीरियड एक्शन फिल्म के लिए वह संजय लीला भंसाली के साथ बातचीत कर रही हैं।  

Murder Mystery Films: मर्डर मुबारक आई पसंद तो देख डालिए ये फिल्में, रहस्य और रोमांच का मिलेगा फुल डोज
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके चलते वह जल्द से जल्द अपने अगले प्रोजेक्ट को साइन कर उसपर काम करना चाहती हैं। इसके लिए वह कई स्क्रिप्ट भी देख रही हैं। साथ ही कई लोगों से बातचीत कर रही हैं।  

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
खबर के अनुसार, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से मुलाकात कर रही हैं। उन्हें यह प्रोजेक्ट पसंद आया है। इसके शेड्यूल और वेशभूषा पर निर्णय लेने के लिए अब वह भंसाली के साथ बातचीत कर रही हैं। फैंस लंबे वक्त से प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी का इंतजार कर रहे है। ये खबर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आई थीं। वह एक एनिमेटेड फिल्म 'टाइगर' के लिए डिज्नी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसे लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं।  

'बस्तर' का हाल बेहाल, जानें 'शैतान'-'योद्धा' का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें