फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Mystery Films: मर्डर मुबारक आई पसंद तो देख डालिए ये फिल्में, रहस्य और रोमांच का मिलेगा फुल डोज

Fri, 22 Mar 2024 12:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्मों का अपना एक दर्शक वर्ग होता है। हाल ही में रिलीज हुई होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म मर्डर मुबारक लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस शैली की बनी फिल्मों ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। आइए आज आपको उन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के  बारे में बताते हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला...
Priyanka Chopra: अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और पति निक के साथ किए रामलला के दर्शन
विज्ञापन

2 of 5
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम
अजय देवगन की सबसे शानदार फिल्मों में दृश्यम का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। चुस्त पटकथा और कलाकारों की दमदार अदाकारी ने दर्शकों पर अपना जादू खूब चलाया। बाद में बने इसके सीक्वल को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 5
हसीन दिलरुबा - फोटो : सोशल मीडिया
हसीन दिलरुबा
तापसी पन्नू इंडस्ट्री की मंझी हुई अदाकारा हैं। अपने करियर में तापसी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे और आदित्य श्रीवास्तव भी नजर आए थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का रहस्य और रोमांच लोगों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहा था।

4 of 5
बदला - फोटो : सोशल मीडिया
बदला
इस लिस्ट में तापसी पन्नू की फिल्म बदला का नाम भी शामिल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सुपरस्टार भी नजर आए थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात अकेली है - फोटो : सोशल मीडिया
रात अकेली है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्म रात अकेली है में भी लोगों को रहस्य और रोमांच का फुल  डोज मिला था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिमाग पूरी तरह से घुमाकर रख दिया था।
Pankaj Tripathi: 'आज लोग मुझे मेरे किरदारों के नाम से जानते हैं, यह बड़ी खुशी है',  बोले पंकज त्रिपाठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें