फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: हो गया खुलासा, तो इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया पति का सरनेम 'जोनस'

Wed, 22 Dec 2021 01:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने निक जोनस से तलाक होने के सवाल पर भी अपनी बात रखी है। TOI के मुताबिक जब प्रियंका से उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से जोनस सरनेम हटाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।’
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra
निक की पत्नी कहलाने पर गुस्सा हुईं थीं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए ते जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। प्रियंका ने यह भी पूछा था कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था, मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आज रिलीज हो रही फिल्म
प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी हॉलीवुड फिल्म  ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ के प्रचार में बिजी हैं। इसमें वह कियानू रीव्स के साथ नजर आएंगी। प्रियंका इसमें सती का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका के किरदार के पोस्टर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म आज यानी कि 22 दिसंबर को रिलीज हो गई है। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
हटा लिया पति का सरनेम
सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 की इस सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें