फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। बीते दिनों खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, सोमवार को देसी गर्ल को निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर के घर पहुंचते देखा गया, जिसके बाद 'जी ले जरा' के ट्रैक पर वापस आने की अटकलें वापस से शुरू हो गईं।