अभिषेक बच्चन, शूजित सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने सोचा कि फिल्म को धीमी गति के साथ ही आगे बढ़ाएंगे। वहीं, जब उनसे फिल्म के बाकी कलाकारों और कहानी के बारे में पूछा गया, तो शूजित ने कहा, 'इसमें अभिषेक बच्चन हैं। अन्य किरदार भी हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से अभिषेक बच्चन की फिल्म है। समस्या यह है कि जैसे ही आप किसी फिल्म की घोषणा करते हैं। तो लोग पूछेंगे कि अच्छा कहानी क्या है बताओ। अगर मैं उन्हें कहानी बताऊंगा तो फिल्म कौन देखेगा?'