तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैट्रिक्स फिल्म का पोस्ट जारी किया है। प्रियंका ने इस पोस्ट में फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा है कि और "ये रही वो. रि-एंटर #Matrix 12.22.21" कुछ ही मिनटों में एक लाख से ज्यादा फैन्स ने इस फोटो को लाइक कर दिया है।
पोस्टर को मिला फैन्स का प्यार
प्रियंका की इस नई फिल्म को उनके फैन्स का प्यार भी मिल रहा है। चंद मिनटों में दो लाख से ज्यादा फैन्स ने उनका ये पोस्टर लाइक किया है। इस पोस्टर को लेकर लोग अपनी कमेंट के जरिए प्रतिक्रिया भी जता रहे हैं। कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो कोई अपनी खुशी का इजहार इमोजी के जरिए कर रहा है।