फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का जोनस ब्रदर्स के साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल

Fri, 17 Jan 2020 02:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ही काफी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की है। शादी भी बेहद शाही अंदाज में हुई है। प्रियंका और निक की जोड़ी को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। हालांकि इनकी शादी को अब एक साल हो गया है। लेकिन फिर भी दोनों का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। फैन्स इन्हें साथ में स्क्रीन पर देखना भी बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
हाल ही में प्रियंका का जोनस ब्रदर्स के साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया है। वीडियो में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, जो जोनस, सोफी टर्नर, केविन जोनस और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के रिलीज होने की जानकारी निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
वहीं इस वीडियो में निक और प्रियंका की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। प्रियंका का लुक इस वीडियो में काफी शानदार लग रहा है। वीडियो में प्रियंका और निक दोनों व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों एक घर के अंदर डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
एक दिन पहले ही निक ने इस गाने का फर्स्ट लुक साझा किया था। इस पोस्टर में निक और प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। वहीं अब इस गाने ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचा दिया है। ये गाना यूट्यूब पर साझा होते ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं, खासकर निक और प्रियंका की जोड़ी को।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jones - फोटो : social media
गौरतलब है कि ये गाना 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do' का दूसरा वर्जन है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले भी निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स के गाने 'सकर' में नजर आ चुके हैं। इस गाने में निक और प्रियंका के अलावा निक के दोनों भाई भी अपनी-अपनी लाइफ पार्टनर के साथ नजर आए थे और अब एक बार फिर जोनस फैमिली ने एकसाथ स्क्रीन पर आकर धमाल मचा दिया है।

ये भी पढ़ें: अमेजॉन के सीईओ के लिए शाहरुख खान ने बदल डाला सुपरहिट डॉयलॉग, देखते रह गए सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें