यूं तो 'मदर्स डे' का दिन सभी मांओं के लिए बेहद खास रहा, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए यह दिन काफी यादगार साबित हुआ। प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी को गले लगाया। रविवार को जब दुनियाभर में 'मदर्स डे' का जश्न मनाया जा रहा था, तब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का घर पर स्वागत कर रहे थे।