ऐतराज
- फोटो : Social Media
दरअसल, हाल ही में यूट्यूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के एक और किस्से का खुलासा किया। उनके अनुसार फिल्म 'ऐतराज' प्रियंका को अक्षय के अपोजिट मिले एक वैम्प के रोल के बाद वह फूट-फूट कर रोई थीं। सुनील ने बताया, ' जब निर्माता सुभाष घई ने प्रियंका को अक्षय के अपोजिट फिल्म ऐतराज में पुरुषों का फायदा उठाने वाली महिला का रोल दिया, तो वह चौंक गई थीं। इतना ही नहीं वह बुरी तरह से परेशान हो गई थीं। इस रोल का ऑफर मिलने के बाद प्रियंका घर जाकर बहुत रोईं भी थीं।'