शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शैलेश लोढ़ा ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा। लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह क्रिप्टिक पोस्ट 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असिद मोदी के लिए है। उन्होंने एक कविता लिखी है, जिसकी शुरुआत ही व्यंग के साथ हुई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज के इंसान पर एक ताजा व्यंग्य कविता- मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो, यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो। परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की, इतनी बार अपना कहा बदलते हो, कीमत तो पता ही नहीं जुबान की। अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता, क्या कभी उसे टटोला था, वैसे एक सवाल जरूर है, आखिरी बार तुमने सच कब बोला था?'