फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगी और रेप केस में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर समेत ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 29 May 2019 11:17 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर कहे जाने वाले और कड़क व रौबदार आवाज के मालिक पृथ्वीराज कपूर आज के ही दिन 29 मई 1971 को दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनका जन्म 3 नवंबर, 1906 में पाकिस्तान में हुआ था। वह भारतीय सिनेमा के 'युगपुरुष' भी कहे जाते  हैं। पृथ्वीराज से अब तक उनका खानदान बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाए हुए है। फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें 'पापाजी' के नाम से भी जाना जाता था। कहा जाता है कि वह अपने थिएटर में तीन घंटे के शो के बाद झोली फैलाकर खड़े हो जाते थे और दर्शक उनके अभिनय से खुश होकर कुछ पैसे उसमें डाला करते थे। 

पढ़ें: पुण्यतिथि: पृथ्वीराज कपूर के शादी के बाद लिए इस फैसले ने बदल दी थी उनकी जिंदगी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sairat
सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की अभिनेत्री प्रेरणा उर्फ रिंकू राजगुरु ने ऊंची उड़ान भरते हुए 12वीं की परीक्षा में 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभिनेत्री के पिता महादेव राजगुरु ने कहा, ‘रिंकू ने 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। उसने 650 कुल अंकों में से 533 अंक हासिल किए हैं।’ गौरतलब है कि रिंकू इस साल फरवरी और मार्च महीने में होने वाली परीक्षा में शोलापुर जिले में शामिल हुई थीं। इससे पहले अभिनेत्री ने 10वीं की परीक्षा में 66 फीसदी अंक हासिल किए थे। राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता अभिनेत्री की दूसरी मराठी फिल्म ‘कागार’ फरवरी में रिलीज हुई थी। 

पढ़ें: 10वीं क्लास में छोड़ना पड़ा था इस अभिनेत्री को स्कूल, 12वीं में हासिल किए 82 फीसदी अंक
विज्ञापन

3 of 6
karan oberoi - फोटो : social media
दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता करण ओबेरॉय ने मुंबई सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया है। बता दें कि निचली अदालत ने ओबेरॉय की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की जांच अभी अधूरी है। इसलिए आरोपी को जमानत पर रिहा करना गलत होगा। सोमवार को हाईकोर्ट में वकील द्वारा दायर याचिका में अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा है कि उनके और महिला के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। 40 वर्षीय अभिनेता ने टेलीविजन के कई धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम किया है।

पढ़ें: जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे दुष्कर्म आरोपी अभिनेता करण ओबेरॉय, पीड़िता पर हो चुका है हमला

4 of 6
Mumbai Police
एक फिल्म निर्माता से 25 लाख रुपये फिरौती मांग रहे तीन लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें निर्माता के साथ काम कर चुका एक निर्देशक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की रोहन रेडेकर (27), शशांक सुमन वर्मा (33) और भूपेश कुमार प्रसाद (36) के रूप में पहचान की है। शशांक सुमन ने फिल्म निर्देशक होने का दावा किया है। उसका निर्माता के साथ वित्तीय झगड़ा होने के कारण फिरौती की योजना बनाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी मई की शुरुआत से एक अंडरवर्ल्ड गैंग का नाम लेकर फिल्म निर्माता को उसके परिवारजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे।

पढ़ें: फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार    
विज्ञापन

5 of 6
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter
लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि महिलाओं को टिकट देना राजनीतिक पार्टियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। 17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से ही एक हैं बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) और नुसरत जहां (Nusrat Jahan)।मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां की संसद भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि इस तस्वीर के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल ये दोनों सांसद पहली बार संसद पहुंचीं तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की।

पढ़े:पहली बार सांसद बनते ही ट्रोल हो हुईं मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां, यूजर्स ने कपड़ों पर उठाए ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार पंकज कपूर आज 29 मई को अपना  65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 29 मई, 1954 को लुधियाना में हुआ था। पंकज ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे 'गांधी', 'धर्म' और 'चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिस'। वहीं, पारिवारिक जिंदगी में भी पंकज बेहद सफल पिता माने जाते हैं, लेकिन उनके बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर को उनकी दो बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

पढ़ें: B'DaySpl: इन दो बातों पर पिता पंकज कपूर से है शाहिद की तरकार, कुछ ऐसे हैं घर में दोनों के रिश्ते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें