अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी डॉक्यूमेंट्री 'फर्स्ट एक्ट' के लॉन्च की घोषणा की है। यह सीरीज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकारों और उनके माता-पिता के अनुभवों को दर्शाती है। फर्स्ट एक्ट एक बेहद ही शानदार डॉक्यूमेंट्री है, जो उस माहौल की एक विचारोत्तेजक झलक पेश करती है, जिसमें इन युवा कलाकारों से प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। सीरीज में बाल कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के पीछे की कड़ी मेहनत देखने को मिलेगी।