फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने बाद जेल से रिहा हुई ये प्रोड्यूसर, धोखाधड़ी कर खरीदे थे करोड़ों के जूते, कपड़े और प्रॉपर्टी

Tue, 24 Sep 2019 01:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prerna Arora
करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा आठ महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आ गई हैं। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान प्रेरणा ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा है कि वो फिर से नई शुरुआत करेंगी। बता दें प्रेरणा करीब आठ महीने से जेल में बंद थीं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Prerna Arora

प्रेरणा ने कहा, ''मुझे नहीं पता मैं क्या कहूं। मेरे मन में वासु के खिलाफ कुछ नहीं है। मैंने बहुत बड़ी गलती की, बल्कि कई सारी। काश मेरे पास भी कोई मैंटर होता तो चीजें इस तरह से खराब नहीं होती। लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं और फिर से फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू करूंगी। मुझे सैटल होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन मैं कहीं नहीं जा रही हूं।''

विज्ञापन

3 of 5
prerna arora - फोटो : social media
बता दें प्रेरणा पर कई फाइनेंसर ने धोखाधड़ी और पैसे वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाया था। प्रेरणा अरोड़ा का मामला तब ज्यादा उछला जब प्रोड्यूसर वासु भगनानी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने प्रेरणा के खिलाफ नोटिस भेजा। वासु भगनानी ने अपनी शिकायत में प्रेरणा, उनकी मां और क्रिअर्ज एंटरनेंटमेंट के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज करवाए। भगनानी ने प्रेरणा से तुरंत 31.6 करोड़ वापस करने की मांग की। 

4 of 5
Prerna Arora
चार्टशीट से खुलासा हुआ था कि प्रेरणा ने कई फाइनेंसर्स से पैसे लिए थे। यही नहीं उन पैसों से प्रेरणा ने सुनील शेट्टी की रियल एस्टेट कंपनी के जरिए 8 करोड़ का बंगला खरीदा था। इसके अलावा प्रेरणा ने अलग-अलग ब्रांड के जूते, कपड़े और पर्स खरीदने में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। प्रेरणा यही नहीं रुकीं, उन्होंने कई स्टोर्स से तो 29.40 लाख रुपए उधार लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेरणा अरोड़ा - फोटो : self
1,176 पन्नों की इस चार्जशीट के मुताबिक, प्रेरणा के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। बता दें कुछ महीनों पहले तक प्रेरणा अरोड़ा की गिनती एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर में होती थी। उन्होंने रूस्तम, टॉयलेट, पैडमैन जैसी कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें