फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crew: प्रीति जिंटा ने 'क्रू' को बताया हंसी का पिटारा, फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Tue, 09 Apr 2024 09:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा, क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म क्रू को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है। साथ ही, इसे इंडस्ट्री के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेत्री ने इस फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Jackie Chan: जैकी चैन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, अभिनेता के उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने पर फैंस ने जताई थी चिंता
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की समीक्षा करते हुए प्रीति ने बताया कि क्रू हंसी का पिटारा है। उन्होंने फिल्म के निर्माण और सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही,  उन्होंने फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों को 'सुपर टैलेंटेड और खूबसूरत' भी करार दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने लिखा, "तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की सुपर  टैलेंटेड और खूबसूरत तिकड़ी वाली फिल्म क्रू को थिएटर में देखकर बहुत अच्छा लगा।" फिल्म के हर एक पल का खूब आनंद लिया। इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई। दोस्तों इसे जरूर देखें। यह सचमुच देखने लायक है।"

4 of 5
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म और इसके कलाकारों की प्रशंसा की थी। फिल्म क्रू के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन एक करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 60 करोड़ रुपये हो गई है। तीनों अभिनेत्रियों के अलावा इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वे जल्द ही लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है।
Rajan Shahi: राजन शाही की इफ्तार पार्टी में अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है के सितारों का मेला, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें