फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम सितारे: इतनी बदल चुकी हैं 'मोहब्बतें' की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Jul 2021 07:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत ही ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से नहीं बल्कि सादगी से लोगों का दिल जीता है। इसमें अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का नाम भी शामिल है जिन्होंने अपने मासूम चेहरे से लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि मनोरंजन जगत में बहुत से सितारों के साथ ऐसा हुआ है कि एक वक्त तो उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन कुछ समय बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए। 90 के दशक की बहुत कम ही अभिनेत्रियां हैं जो पर्दे पर नजर आती हों, उनमें से भी अधिकतर किसी रियलिटी शो में जज के रूप में ही नजर आती हैं।

फिल्मी पर्दे से दूर हैं प्रीति झंगियानी

 साल 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' में किरण के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली प्रीति झंगियानी अब फिल्मी पर्दे से दूर हो चुकी हैं। सफेद सूट और शिफॉन की साड़ी पहने प्रीति जब पर्दे पर नजर आईं थीं तो उनकी मासूमियत ने लोगों के दिलों में खलबली मचा दी थी। शाहरुख, ऐश्वर्या, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े बड़े सितारों के बीच प्रीति अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही थीं, लेकिन अब वो फिल्मों से दूर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जिमी शेरगिल, प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
'मोहब्बतें' में प्रीति जिमी शेरगिल के अपोजिट नजर आईं थीं वहीं फिल्म में इन दोनों की कहानी को बहुत ही पसंद किया गया था। मोहब्बतें के बाद प्रीति 'आवारा पागल दीवाना', 'चांद के पार चलो', 'वाह तेरा क्या कहना' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं हुई।



विज्ञापन

3 of 5
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में उन्हें असफलता मिलने लगी तो उन्होंने साउथ, पंजाबी और बंगाली फिल्में की। एक समय वो साउथ फिल्मों की भी हिट हीरोइन बनीं रहीं लेकिन ये सफर भी लंबे समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद बाद प्रीति धीरे धीरे फिल्मों से गायब होने लगीं, लेकिन उनकी सादगी भरी मुस्कान लोग कभी नहीं भूले। 

4 of 5
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिस पर फैंस ने जमकर कमेंट किए थे। प्रीति के चेहरे में काफी बदलाव आ गया है लेकिन आज भी वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर लोगों ने खूबसूरत, सुंदर जैसे कमेंट किए तो वहीं दिल और फायर वाले इमोजी भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें की प्रीति इन दिनों फिल्मों से बिल्कुल ही कट चुकी हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। उन्हें पिछले काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देख फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें