'बालिका वधु' फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक अप्रैल 2016 को प्रत्युषा ने खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थीं। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह शक के घेरे में आ गए थे। इंडस्ट्री के करीबियों का कहना है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। इस वजह से प्रत्युषा काफी परेशान रहने लगी थीं। प्रत्युषा बनर्जी के इंस्टाग्राम पेज को देखें तो ऐसे कई पोस्ट मिलते हैं जिनमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था।