फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: इन बॉलीवुड सितारों के साथ पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं प्रभास, अब मिथुन चक्रवर्ती के साथ बिखेरेंगे जलवा

Tue, 20 Aug 2024 07:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार प्रभास बाहुबली के बाद अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही के अभिनेता की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया। वहीं हाल ही में अब उन्होंने हनु राघवपुड़ी के साथ अपनी नई फिल्म का एलान किया है। प्रभास अपनी फिल्मों में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। साउथ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों के साथ भी उन्होंने काम कर सुर्खियां बटोरी हैं। अब प्रभास एक बार फिर बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं, उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जो प्रभास के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : एक्स
मिथुन चक्रवर्ती 
इस लिस्ट की शुरुआत प्रभास की सबसे नई फिल्म से करते हैं। इसका निर्देशन हनु राघवपुडी करेंगे। फिल्म के पूजा समारोह का आयोजन हैदराबाद में किया गया। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जाएगा, जिसने इस समारोह से कुछ तस्वीरों को भी साझा किया था। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस बार प्रभास पर्दे पर मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन 
प्रभास सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती से पहले अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके हैं। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में काम किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। 

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान 
प्रभास अमिताभ बच्चन से पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी काम कर चुके हैं। प्रभास ने सैफ अली खान के साथ फिल्म आदिपुरूष में स्क्रीन साझा की थी। यह फिल्म रामायण पर आधारित थी, जिसमें प्रभास ने राघव का किरदार निभाया था। वहीं सैफ अली खान फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया था। आदिपुरिष में सैफ लंकेश की भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति सेनन 
प्रभास के साथ काम करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भी शामिल हैं। प्रभास ने कृति के साथ भी काम किया है। उन्होंने आदिपुरुष में ही कृति के साथ स्क्रीन साझा की थी। फिल्म में कृति ने जानकी का किरदार निभाया था। फिल्म के बाद प्रभास और कृति के अफेयर की चर्चाओं ने भी तूल पकड़ा था। हालांकि, प्रभास की टीम ने इसका खंडन किया था। वहीं कृति ने भी इन अफवाहों को झूठा बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें