आदिपुरुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के नाम के अलावा रिलीज किए गए पोस्टर में बताया गया है कि अभिनेता प्रभास ही आदिपुरुष का मुख्य किरदार निभाएंगे। आदिपुरुष को टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। यह फिल्म 2022 में हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। प्रभास ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का पोस्टर शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न!