फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 6000 शादी के रिश्ते ठुकरा चुके प्रभास को लुक के लिए किया गया था ट्रोल, बढ़ा हुआ वजन देख चौंक गए थे 'बाहुबली' के फैंस

Sat, 23 Oct 2021 12:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : Social Media
बाहुबली प्रभास का आज जन्मदिन है। साल 1979 में जन्मे प्रभास शनिवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका पूरा नाम उप्पलापति वेंकटा सूर्यनारायण प्रभास राजू है। प्रभास को उस समय पहचान मिली जब उनकी फिल्म 'बाहुबली' रिलीज हुई। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 1500 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद से देश क्या पूरी दुनिया में 'बाहुबली' का डंका बजने लगा।

एक बार में मिले 6 हजार शादी के प्रपोजल
प्रभास को बीते दिनों फैंस ने उनके बढ़े हुए वजन के चलते काफी ट्रोल किया था, ये वही प्रभास हैं जिन्हें कभी शादी के लिए 6 हजार लड़कियों के ऑफर आए थे। जीहां,  'बाहुबली 2' की धमाकेदार सफलता के बाद प्रभास को 6000 लड़कियों ने शादी का प्रस्ताव दे डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas
प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट पांच साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को ना कह दिया। इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas
प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन, साहो जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं।  

4 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
लुक की वजह से हुए ट्रोल
कुछ दिनों पहले प्रभास की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। जिसके बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। बढ़े हुए वजन के बाद प्रभास को पहचानना मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
42 साल के प्रभास मोस्ट बैचलर्स में गिने में जाते हैं। अगर वो आज शादी के लिए हां करें तो उन पर मर मिटने के लिए लाखों लड़कियां हैं। लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। खबर ये भी आई कि कभी प्रभास और 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें