राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं। वहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही, वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस पूरे मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गहना ने अब तक इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। बीते दिनों गहना ने बताया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। वहीं, अब पॉर्न फिल्म से जुड़े मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को राहत नहीं दी है। इस मामले की अगली सुनवाई छह अगस्त को होगी।