फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल: नर्गिस फाखरी ने करवा ली लिप सर्जरी? तस्वीर देखकर हैरान हुए फैंस, कर रहे ट्रोल

Tue, 03 Aug 2021 04:38 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नर्गिस फाखरी - फोटो : Instagram
नर्गिस फाखरी इन दिनों भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन इन दिनों वो अपने निजी रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। अपने बॉयफ्रेंड संग छुट्टियों की तस्वीर वो लगातार अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उनकी इटली में खाना बनाने से लेकर सड़कों पर मस्तमौला घूमने की कई तस्वीरे अब तक सामने आ चुकी है। अब नर्गिस फाखरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसकी वजह से लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीर साझा की

हाल ही में नर्गिस एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। उनका पूरा लुक बदला हुआ नजर आ रहा है। अपने इस नए लुक में नर्गिस ने ब्लॉन्ड बाल किए हैं और साथ ही उनके लिप्स में भी फर्क दिख रहा है। हालांकि कुछ लोगों को नर्गिस फाखरी का ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उनके इस लुक को देखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं और उनके इस नए लुक की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नर्गिस फाखरी - फोटो : Instagram
अपने होंठो को लेकर हुई ट्रोल

लोगों को नर्गिस फाखरी का लुक तो पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि नर्गिस के होठों कि वजह से उनका पूरा लुक खराब हो गया है। कई यूजर्स नर्गिस के इस ट्रांसफ़ोरमेशन से नाखुश नजर आ रहे हैं। किसी ने उनके इस लुक को गंदा कहा तो किसी ने कहा ये प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
नर्गिस फाखरी - फोटो : Instagram
ब्लॉन्ड हेयर और लाल लिपस्टिक में दिखी नर्गिस

अपनी इस तस्वीर में नर्गिस ब्लॉन्ड  हेयर, रेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप में नजर आ रही हैं। उन्होने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है। ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट ने नरगिस को सुंदर बनाने की पूरी कोशिश की, पर शायद लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया।

4 of 5
नर्गिस फाखरी - फोटो : Instagram
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

नर्गिस फाखरी की तसवीरों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हे भगवान ये लड़की प्लास्टिक सर्जरी से पहले ही खूबसूरत थी, पता नहीं इनके दिमाग में क्या आया कि उन्होने सर्जरी करवा ली। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने अपना नैचुरल लुक खो दिया तो वही अन्य यूजर ने तो उन्हें भूतनी और डोनल्ड डक तक कह डाला। लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नर्गिस फाखरी - फोटो : Instagram
प्लास्टिक सर्जरी को लेकर की थी बात

कुछ समय पहले नर्गिस फाखरी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत करते हुए प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बातचीत की थी। उन्होने कहा था कि अगर मुझे ये करना ठीक लगता है तो मैं करूंगी। ट्रॉमा से जूझ रहे लोगों के लिए प्लास्टिक सर्जरी लाई गई है. अगर आप प्लास्टिक सर्जरी से कुछ एक्स्ट्रा पा सकते हैं तो फिर क्यों नहीं। बता दें कि नर्गिस फाखरी की पहले की और अब की तस्वीरों में उनके होंठ में काफी अंतर है। लोगों का मानना है कि उन्होने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। फिल्मों की बात करे तो नर्गिस ने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में कदम रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें