Porn Racket Case: पोर्न फिल्में बनाने के मामले में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर धीरे-धीरे खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि Porn फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिये पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। वे इस काम से लाखों करोड़ों की कमाई करते थे।
रंगे हाथों पकड़ी गई थी राज की टीम
इस एप का नाम हॉटशॉट्स एप (Hotshots app) है। जिसपर अश्लील सामग्री (porn films) पोस्ट की जाती थी। बकायदा इसके लिए व्हाटसप ग्रुप भी बनाया गया था, जिसमें हर दिन की कमाई और नुकसान का हिसाब रखा जाता था। मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मड गांव में एक किराए के आलीशान बंगले में अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। टीम ने मौके पर देखा कि एक न्यूड वीडियो की शूटिंग चल रही थी।